स्टार प्लस प्रसारित शो श्गुम है किसी के प्यार में एक्टर्स ऐश्वर्या शर्मा हाल ही में खतरों के खिलाडी से वापिस लौटी हैं जिस दौरान उन्होंने अपने पति नील भट्ट को भी काफी मिस किया। तो बस फिर क्या था जैसे ही दोनों मिले की पहोच गए एक दूसरे संग छुट्टिया मनाने। इन दिनों दोनों एक दूसरे के साथ खूब क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं जिसे लिए वह थाईलैंड पहुंचे हैं। कपल जब से थाईलैंड पंहुचा हैं तभी से दोनों वहा से अपने हसीं पलों की जमकर तस्वीरें साँझा कर रहा हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पति संग बीच की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमे ऐश्वर्या काफी ग्लैमरस नजर आई। वही उनके हैंडसम पति भी बीवी के साथ छुट्टिया एन्जॉय करते हुए दिखाई दे रहे थे। दोनों एक-दूसरे की कंपनी को काफी एन्जॉय करते दिखे। इन दिनों एक्ट्रेस अपना सारा समय अपने पति को देने के मूड में नजर आ रही हैं। ऐसा कहना ठीक भी हैं कि दोनों को अपने बिजी शेडूअल के बाद अब एक दूसरे संग समय बिताने का मौका मिला हैं। तो दोनों इस वक्त का एक पल भी गवारा नहीं चाहते। इसलिए निकल पड़े थाईलैंड की गलियों में अपने प्यार भरे को जीने के लिए।
ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दोनों ही थाईलैंड गए हैं, ऐसे में ऐश्वर्या शर्मा थाईलैंड में मस्ती करतीं और फोटोज के लिए पोज देती दिखीं। ब्लू मॉनिकिनी में एक्ट्रेस का लुक और हॉट क्लीवेज देखने लायक था। इस दौरान उनके एक से बढ़कर एक पोजेज भी फैंस के दिलो को खूब भा रहे हैं। ऐश्वर्या यूँ तो अपनी रियल लाइफ में भी काफी स्टाइलिश और बोल्ड हैं लेकिन इस वेकेशन पर उनका लुक बेहद खूबसूरत हैं। वही अब दूसरी ओर बात करे नील की तो वो भी अपने पति होने का हर एक कर्तव्य निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फ्री टाइम मिलते ही वह बीवी को जिस तरह पेम्पर करते हुए दिखे उससे साफ पता चलता हैं कि नील ऐश्वर्या को खुश करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं। एक तस्वीर पर ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा कि पोज ऐसे दो कि 4 लोग पूछें कि फोटोज किसने लीं। वहीं नील ने इस दौरान पत्नी की तस्वीरों पर कमेंट किया और लिखा- पब्लिक जानती है कि मैंने खींची हैं।
ऐश्वर्या शर्मा इस दौरान कभी पानी में गोते खाती नजर आईं तो कभी रेत पर नंगे पांव चलती दिखीं। लेकिन हर तस्वीर में उनका अंदाज एकदम कमाल का था।
ऐश्वर्या शर्मा बीच में झूला डाल कर नींद का मजा भी लेती नजर आईं। तो वहीं पानी के अंदर मसकली बन कर डांस भी करती दिखीं।