हिंदी समाचार
निष्पक्ष जन अवलोकन अंकित तिवारी
जनपद कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के गांव भिखनापुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर को आवारा कुत्तों ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया।बजरंग दल कार्यकर्तों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली वैसे ही सभी कार्यकर्ता घटना स्थल पर पहुँच कर घायल मोर को कब्जे में लिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे शुभ त्रिवेदी(जिला प्रचार प्रसार प्रमुख बजरंग दल ) ने मोर के प्राथमिक उपचार के बाद वन विभाग को फोन कर उन्हें मोर के घायल होने की दी जानकारी। जिसके बाद अपने साथियों के साथ घायल मोर को वन विभाग के अधिकारियों को शौपा।बजरंग दल कार्यकर्ताओ के साथ मौके पर गांव के सत्यम तिवारी, आदेश तिवारी, सेट तिवारी ,राहुल त्रिवेदी, विवेक त्रिवेदी आदि ग्रामवासी रहे मौजूद।
You must log in to post a comment.