बॉलीवुड की डीवा कही जाने वाली कृर्ति सेनन इन दिनों सफलता की ऊचाइयों पर हैं। दरअसल एक्ट्रेस बैक टू बैक हिट फिल्में दे रही हैं। जिससे अब एक्ट्रेस की फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। जहां वो अपने फैंस को अपने लाइफ से जुडी हर छोटी से छोटी अपडेट देती रहती हैं। ऐसे में कृति का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं जिसमें चेहरा देख फैंस काफी चिंतित हो उठे हैं। दरअसल कृति सेनन का हाल ही में बर्थडे गया है। अपना जन्मदिन उन्होंने विदेश में मनाया और खूब एंजॉय किया। इसके बाद कृति अपने फैंस के सामने इंस्टा पर लाइव आईं जिसके बाद उनके फैंस उन्हें देखते ही रह गए। हुआ कुछ यूं की कृति जब अपने पेज से लाइव आईं तो उनका चेहरा भारी दिखाई दे रहा था, वहीं उनकी आंखें सूजी सी लग रही थीं। इस दौरान कृति की आईब्रोज भी काफी मोटी लग रही थीं। इसे देख कर फैंस ने कृति से पूछना शुरू कर दिया कि सब ठीक तो है? वही अब कृति का ये इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। साथ ही फैंस अब इसपर ढेरो कमेंट कर एक्ट्रेस से अजीबो-गरीब सवाल करते भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की-आइब्रोस कुछ ज्यादा ही बोल्ड कर लिए हैं, अच्छी नहीं लग रही हैं।
वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की-ये तो कृर्ति सेनन जैसी लग ही नहीं रही हैंश्। वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा हैं की-ओह माई गॉड!! तुम अपने चेहरे के साथ ये क्या कर लिया, ये पहले कही ज्यादा क्यूट दिखती थी, तो वही एक यूजर ने तो कमेंट कर यह तक लिख दिया हैं की-लगता है कृति ने भी बोटॉक्स करवा लियाश् वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स कृति से नाराज दिखाई दे रहे हैं।