लम्बे समय से चर्चाओं का विषय बनी फिल्म श्प्रोजेक्ट केश् से रिलेटेड हाल ही में एक खबर सामने आयी हैं। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन स्टारर फिल्म का लोगो को बेसब्री से इंतजार हो रहा हैं। मलटिस्टारर इस फिल्म को सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बात से तो सभी अच्छी तरह से वाखिफ हैं कि इसमें काम कर रहे हैं हर एक स्टार की फैन फॉलोविंग काफी ज्यादा जानदार हैं। वही अब इसके फैंस के लिए एक बड़ी अपडेट सामने आई हैं जिसे सुनकर वह वाकई खुश होने वाले हैं। जी हाँ…! बीती रात फिल्म मेकर्स ने प्रोजेक्ट के का टीजर रिलीज कर दिया हैं। जिसके बाद से लोगो की इसपर काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। साथ ही इस फिल्म के मेकर्स ने इसके टाइटल में एक बड़ा बदलाव किया है। यूएस में हुए सैन डिएगो कॉमिक कॉन इवेंट में इसके नए टाइटल की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की गई जिसके बाद ये सामने आया। और साथ ही फैंस को एक और बड़ी खुशखबरी देते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीसिंग डेट का भी अनोउंसमेंट कर दिया हैं। इस फिल्म के टीजर से एक बेहद ही बड़ी जानकारी सामने आयी हैं। जी हा फिल्म के टाइटल को बदलकर अब मेकर्स ने प्रोजेक्ट के से कल्कि 2898 एडी रख दिया गया हैं। जबसे इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया हैं तब से ये सोशल मीडिया पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा हैं। इसी से पता चलता हैं कि लोग फिल्म को लेकर कितने उत्सुकता में हैं। इस बात में कोई शक नहीं के इस फिल्म का फैंस के बीच लम्बे समय से बज बना हुआ हैं। जिसके बाद जब से इसका टीजर सामने आया हैं तब से इसके टीजर ने लोगो के बीच हड़कंप मचाया हुआ हैं। इसकी एक बानगी फिल्म के टीजर को मिले व्यूज से ही देखी जा सकती है। दरअसल 11 घंटे पहले रिलीज हुए इस टीजर को अबतक 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। फिल्म टीजर को अबतक अच्छा-खासा ऑडिएंस रिस्पांस मिल रहा हैं। इससे 2 दिन पहले फिल्म मेकर्स ने प्रभास का भी फर्स्ट लुक रिवील किया था जो फैंस के मन को बेहद भाया था। लेकिन साथ ही नेगेटिव कमेंट्स मिलते देख एक्टर के पहले लुक को सोशल मीडिया से हटा दिया गया था। बिग बजट और साथ ही नाग अश्विन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में भगवान विष्णु का कल्कि अवतार दिखाने की कोशिश की जा रही हैं जो कई हद तक फैंस के मन को लुभाने की पूरी तैयारी में हैं। हाल ही में सामने आये टीजर में दिखाया जा रहा हैं कि कैसे चारो तरफ दुनिया में अंधेरा छाया हुआ है। लोगों को बंदी बना लिया गया है। बच्चों और बढ़ों को भूखा रखा जा रहा है साथ ही दिन दहाड़े लोगों की हत्या हो रही है। इस बीच एक शख्स जिसके हाथ में भगवान हनुमान जी की मूर्ति होती है वो लोगों की मदद के लिए आगे आता है। और दुनिया के लिए केसा साबित होता हैं।